Top News

विद्युत करंट की चपेट में आकर महिला की मौत

फोटो परिचय। पंचनामा भरकर लिखा पढ़ी करती पुलिस व मौजूद परिजन

 सहायल ।  क्षेत्र के ग्राम सुखलालपुर में शादी समारोह में गई एक महिला सोमवार की सुबह विद्युत करंट की चपेट में आ गई , जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। जानकारी होने पर महिला को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का पंचनामा भर लिखा पढ़ी की है। थाना अयाना क्षेत्र के ग्राम सिहौली निवासी भूरी देवी 55 वर्ष पत्नी अशोक कुमार गत 4 जुलाई को सहायल  थाना क्षेत्र के ग्राम
सुखलालपुर में अपनी ननद की पुत्री की शादी समारोह में गई हुई थी। 5 जून को उसकी ननद की पुत्री की बारात आई थी। 6 जून सोमवार को महिला को अपने गांव वापस आना था। सोमवार की सुबह करीब 5 बजे वह दैनिक क्रिया के लिए उठकर घर के मेंन दरवाजे का गेट खुल रही थी। उसी समय गेट में आ रहे विद्युत करंट की चपेट में आ गई। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने उसे आनन-फानन निजी साधन से 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया , जहां पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर महिला के मायके वाले एवं अन्य ससुरालीजन अस्पताल पहुंच गये। स्वास्थ्य विभाग द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। परिजनों एवं रिश्तेदारों तथा मायके वालों के द्वारा किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं किये जाने की बात कहने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर लिखा- पढ़ी करते हुए महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि महिला के 6 संतानों में सबसे बड़ी पुत्री 26 वर्ष तथा पांच पुत्र क्रमसः 24 वर्ष , 22 वर्ष , 20 वर्ष  ,17 वर्ष व 15 वर्ष के हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم