Top News

समस्त क्राइम मुंशी को अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए!

                           उत्तर प्रदेश न्यूज21 
ब्यूरो रिपोर्ट औरैया/ एसपी सुनीति पुलिस अधीक्षक महोदया  द्वारा ककोर मुख्यालय सभागार में जनपद के समस्त थानों व कार्यालय के समस्त क्राइम मुन्शी के साथ अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही व  उनकी वर्तमान स्थिति आदि के सम्बंध में समस्त आवश्यक दस्तावेज के साथ समीक्षा बैठक की गई। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने व अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।थानों में बैठकर दिन काटने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की परेशानी अब बढ़ने वाली है। बुधवार को मासिक क्राइम मीटिंग में एसपी सुनीति ने जिले भर के थानेदारों को आदेश दिया है कि वे हर दिन सुबह टाइम से थाने में बैठक करें। बैठक में सिपाही, मुंशी ड्राइवर से लेकर तमाम लोग मौजूद रहेंगे। 
एसपी ने कहा कि सिपाही से लेकर अफसर तक को इस बैठक में बुलाएं। आवंटित कार्य की समीक्षा अगले दिन की होने वाली बैठक में करें। लापरवाही पर वरीय अधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखें, ताकि काम से भागने वालों पर सख्ती हो सके।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم