Top News

औरैया जिले में फूटा बम्ब 2 और कोरोना पॉजिटिव मिले!

                          उत्तर प्रदेश न्यूज21
संक्रमितों में तीन मुंबई ,दिल्ली व नोएडा से लौटे!
ब्यूरो रिपोर्ट औरैया/ कोरोना संक्रमण के मामले में
औरैया जनपद की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को 5 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मंगलवार को भी चार नए कोरोना पाॅजीटिव मिले हैं। इनमें से तीन मुंबई दिल्ली व नोएडा से जनपद में लौटे थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को सीएचसी दिबियापुर में उपचार के लिए भेजा गया है। जिले के 3 अन्य लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट एक निजी लैब की जाँच में सामने आई है |
मंगलवार को आई पॉजिटिव रिपोर्ट में सहायल क्षेत्र के दिवरी लहरापुर गांव निवासी 20 वर्ष का युवक शामिल है। यह युवक 12 जून को नोएडा से अपने घर कार से पहुंचा था और गांव के पंचायत घर में रुका था 13 जून को चिकित्सक की टीम ने बुखार पाए जाने पर सैंपल के लिए चिचोली अस्पताल युवक को भेजा था साथ ही युवक को रंग महल क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। मंगलवार को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

दूसरा पॉजिटिव मामला दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर बूढ़ादाना से आया। यहां के 24 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, यह युवक 12 जून को गोरेगांव मुंबई से बाइक से अपने गांव आया था। तीसरा संक्रमित 30 वर्षीय युवक अयाना थाना क्षेत्र के गूंज ततारपुर का रहने वाला है। यह युवक 12 जून को दिल्ली से घर लौटा था 13 जून को बुखार की शिकायत पर सैंपलिंग के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था।
चौथा कोरोना संक्रमित 31 वर्षीय युवक औरैया शहर के रोहाई मोहाल का है। युवक की परचून की दुकान है और उसके चाचा व परिवार के अन्य व्यक्तियों का दिल्ली आना जाना रहता है युवक को पिछले तीन-चार दिनों से जुकाम व खांसी की शिकायत थी। युवक का रेंडम सैंपल लिया गया था सोमवार को आई रिपोर्ट में रोहाई मोहाल के इस युवक को पॉजिटिव पाया गया। रिपोर्ट आने के बाद सभी को क्वारंटाइन सेंटर से एल वन हॉस्पिटल दिव्यापुर शिफ्ट कर दिया गया।
निजी लैब ने तीन अन्य को संक्रमित पाया
जिले के एक ही परिवार के 3 लोगों को आरएमएल मेहरोत्रा पैथोलॉजी से प्राप्त रिपोर्ट में संक्रमित पाया गया है। इनमें 38 वर्षी मां और 4 वर्षीय बेटे के साथ एक 62 वर्षीय महिला भी शामिल है। इन तीनों के परिवार का एक व्यक्ति 12 जून को पॉजिटिव पाया गया था। मेहरोत्रा लैब में जांच कराने वाले यह सभी तीनो लोग 4 दिनों से अपने रिश्तेदार के यहां लखनऊ में है तथा उनके द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी औरैया को अवगत कराया गया है कि वे उपचार हेतु एसजीपीजीआई लखनऊ जा रहे हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم