उत्तर प्रदेश न्यूज21 समाचार संपादक अमित चतुर्वेदी
औरेया । डीएम अभिषेक सिंह मीणा के निर्देशन में सदर उपजिलाधिकारी औरेया रमेश यादव ने औरेया सर्किल के सभी राजस्व निरीक्षक व लेखपालो को पत्र जारी कर निर्देश में कहा कि शासन के निर्देशानुसार आयुष कवच कोविड एप रोगों से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा उनसे बचाव करने हेतु अभियान चलाकर समस्त शासकीय कार्मिकों एवम नगर व ग्रामीण क्षेत्रो के लोगों से अपने मोबाइल फोन में आयुष कवच एप डाउनलोड करने का रोजाना 25 - 25 लोगो से लक्ष्य निर्धारित कर सूचना देने के निर्देश दिए इसकी सूचना प्रत्येक दिन तहसील औरेया को दे । वही एसडीएम औरेया ने जनपदवासियों से भी अपील की की वह मोबाइल में आयुष कवच एप डाउनलोड कराकर इसके प्रयोग के प्रति जागरूक करें। शान्तिभंग की धारा में 14 दिन जेल रहकर आये कैदी की हालत देखकर एसडीएम औरेया रमेश यादव ने उसे गमछा ,मास्क भेंटकर उसे घर मे रहने को कहा ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know