Top News

रोजगार को बढ़ावा देकर प्रदेश को बनाया जाए आत्मनिर्भर - सांसद!

उत्तर प्रदेश न्यूज21 ब्यूरो रिपोर्ट
औरैया ।  कोरोना संकट के इस दौर में भारत की अर्थव्यवस्था को सुधारने तथा लोगो को रोजगार उपलब्ध कराये जाने के लिये आत्मनिर्भर योजना को लागू किया गया है, इसी क्रम में आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान का शुभारम्भ मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मौजूदगी में डिजिटल माध्यम से किया गया। शुक्रवार को कन्नौज लोकसभा के माननीय सांसद श्री सुब्रत पाठक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिला अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में रोजगार को बढ़ावा देने एवं अन्य राज्य व जनपदों से आए श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में कन्नौज सांसद ने कहा कि भारत में अगरबत्ती उद्योग के लिये बाहर से बांस की पट्टी का आयात किया जाता है। हम लोग गांव की बंजर पड़ी भूमि को उपजाऊ बनाकर बांस की खेती कर अगरबत्ती उद्योग को बढ़ावा दे सकते है। इससे स्वतः रोजगार का सृजन होगा। साथ ही उन्होंने ने कहा कि लोगों के बीच मधुमक्खी पालन को बढ़ावा दिया जाए। इच्छुक लोगों को ऋण उपलब्ध करा कर मधुमक्खी पालन से जोड़ा  जाए। इससे उसे स्वयं रोजगार तो मिलेगा ही साथ ही वह कई अन्य अन्य लोगों को भी रोजगार दे पायेगा जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने सभी बीडीओ को कहा कि पांच पांच ग्राम पंचायतों को चयनित करके बांस की खेती की जाये। साथ ही मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन आदि के लिये लोगों को ऋण उपलब्ध कराकर तथा स्वतः रोजगार को बढ़ावा दिया जाए।
_मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद की 477 ग्राम पंचायतों में से 461 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कार्य कराया जा रहा है इससे लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।_

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने