अनुराग सिंह उत्तर प्रदेश न्यूज़21
कानपुर जनपद के लाल युवा समाज सेवी,गरीबों के मसीहा राहुल अग्निहोत्री को मिला सम्मान
कानपुर जनपद के लाल युवा समाज सेवी,गरीबों के मसीहा राहुल अग्निहोत्री को मिला सम्मान
कानपुर देहात:-जनपद कानपुर देहात की ग्राम सभा नहोली के निवासी राहुल अग्निहोत्री को गुरुवार को सपोर्ट फाउंडेशन अध्यक्ष ज्योति शुक्ला एवं डॉ. प्रवीण कुमार तिवारी ने उन्हें कोरोना महामारी काल मे समाजसेवा में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए करने पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है। बताते चले कि जब देश मे कोरोना के मामले नाम मात्र के थे तभी से वरिष्ठ युवा समाजसेवी राहुल अग्निहोत्री सोशल मीडिया, व्हाट्सअप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आदि के सहयोग से लोगो को जागरूक करने का काम किया। जागरूकता अभियान की शुरुआत अपनी टीम के द्वारा देश व प्रदेश के कोने-कोने तक जगरूक करने का सराहनीय कार्य किया है। इसके अलावा अपने निजी धन से कई जरूरतमंद परिवारों को राशन से लेकर दवा तक पहुचाने का कार्य किया है और क्षेत्रो को सैनिटाइजर से सैनेटाइज कराने का कार्य किया। युवा समाजसेवी राहुल अग्निहोत्री को उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों व वरिष्ठ टीवी चैनलो,सामाजिक संस्थाओं एवं प्रदेश व देश स्तर पर कई बार अवार्ड व प्रशंसा पत्र आदि देकर नवाजा गया है।_
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know