Top News

नवागत थानाध्यक्ष बेला पप्पू सिंह का गौशाला प्रबन्धक ने किया स्वागत !

   समाचार संपादक अमित चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश                                      न्यूज21
सहार (औरैया ) । पुलिस अधीक्षक औरैया सुनीति ने निरीक्षक  पप्पू सिंह को थाना सहायल से थानाध्यक्ष बेला की जिम्मेदारी सौंपी है ।अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की काबलियत इंस्पेक्टर पप्पू सिंह में है वे  इससे पूर्व भी थाना बेला की पुलिस  चौकी याकूबपुर एवं पुलिस चौकी पुरवा सुजान पर तैनात रहे है इसलिए पूरे क्षेत्र से परिचित भी है ।विवेकानन्द श्रीकृष्ण सहार गौशाला के प्रबन्धक अश्वनी कुमार पाण्डेय ,अमित भदौरिया ,एवं रोशनलाल राजपूत ने थानाध्यक्ष बेला पप्पू सिंह को गौमाता का स्मृति चिन्ह ,एवं मास्क भेंट किए ।शिष्टाचार भेंट में पप्पू सिंह को क्षेत्र के बारे में पूरी जानकारी से अवगत कराया ।थानाध्यक्ष ने लोगो को कोरोना से बचाव के  जागरूक करने के लिए सभी पत्रकारों का आभार जताया तथा कहा कि यहाँ  के लोगो में इसी तरह मास्क लगाने ,सोशल डिस्टेंस बनाने ,शेड्यूल के अनुसार दुकानों का संचालन करने के लिए आम लोगो को बताये।कि अपनी सुरक्षा ही बचाव है । जिससे इस महामारी से लोगो का बचाव हो सके ।थानाध्यक्ष ने कहा कि कानून का सही से पालन करना जिम्मेदारी है आम जनता को न्याय दिलाना मेरी प्राथमिकता है ।कोई भी पीड़ित व्यक्ति निड़र होकर हमसे सम्पर्क कर सकता है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने