Top News

औरैया में दो वर्षीय मासूम कोरोना पाॅजीटिव!

                     उत्तर प्रदेश न्यूज21
दिबियापुर:- कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों की संख्या हुई 28
औरैया। जिले में कोविड-19 से प्रभावित दो वर्षीय मासूम की रिपोर्ट पाॅजीटिव आने से जिले में अब तक कुल मिले मरीजों की संख्या बढ़कर 55 हो गयी है। जिनमें से 29 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं जबकि दो की मौत हो गयी है, एक्टिव 24 मरीजों का उपचार चल रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना श्रीवास्तव ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को आई सैंपल रिपोर्ट में बिधूना ब्लाक के नुनारी हरदू गांव निवासी 2 वर्षीय मासूम कोरोना पाॅजीटिव पाया गया है, जो 29 मई को दिल्ली से अपने दादा व मां के साथ गांव वापस आया था। बाद में 6 जून को दादा लखनऊ में कोरोना पाॅजीटिव पाए गए थे जिनकी एसजीपीजीआई लखनऊ में उसी दिन मृत्यु हो गयी थी। जिसके बाद परिवार के सदस्यों की 07 जून को सैंपलिंग कराई गई थी जिनकी आज आयी रिपोर्ट में 02 वर्षीय मासूम को पाॅजीटिव पाया गया है ,जबकि उसकी मां की रिपीट सैंपल की सलाह प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि बच्चे को उपचार हेतु दिबियापुर स्थित कोविड एल वन हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसी के साथ दिबियापुर कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 28 हो गई है इनमें कुछ मरीज पड़ोसी जनपदों से ताल्लुक रखते हैं।
क्वॉरेंटाइन से 26 की छुट्टी
दिबियापुर स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर से जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद बुधवार को 26 लोगों को छुट्टी दे दी गई।दिबियापुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ जितेंद्र यादव ने बताया कि आप केवल 76 लोग क्वॉरेंटाइन सेंटर में बचे हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने