Top News

सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क न लगाने वाले 18 दुकानदारों पर जुर्माना!

                      उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया:-सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क न लगाने वाले 18 दुकानदारों पर जुर्माना
लापरवाह दुकानदारों को चेतावनी देते उप जिलाधिकारी आईएएस इंद्रजीत सिंह
इटावा । जिले के भरथना कस्बे में उप जिलाधिकारी आईएएस इंद्रजीत सिंह ने सोशलडिस्टेंसिंग व मास्क का उपयोग नहीं करने वालों के विरुद्ध कोविड-19 के प्रावधानों के तहत जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए है। जिस पर नगर पालिका व पुलिस प्रशासन ने कई दुकानदारों राहगीरों सहित बिना मास्क के बाजार में घूमने व लापरवाही से खरीदारी करने निकले लोगों से एसडीएम भरथना की मौजूदगी में जुर्माना के तौर पर सात हजार छह सौ रुपये वसूले गए ।
इस दौरान अधिकारियों की कार्यवाही देख दुकानदार व लापरवाह लोगों में हड़कंप मच गया। नगर के मुख्य चौराहा बजाजा लाइन पर उपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह,नगर पालिका परिषद भरथना के अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनिल कुमार , चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह कोविड-19 भरथना प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह रामजी भदौरिया पुलिस बल के साथ पहुंच और तिलक रोड, नेविलगंज सब्जी मंडी, बालूगंज,आजाद रोड,जवाहर रोड समेत कस्बा के प्रमुख बाजार व मार्गों पर पैदल भ्रमण कर दुकानदारों से कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क,सेनिटाइजर का उपयोग करने व सोशलडिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की
साथ ही निर्धारित साइड के विपरीत प्रतिष्ठान व दुकानें खोले जाने व मास्क आदि नियम-निर्देश का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही को देख अनाधिकृत साइड में प्रतिष्ठान दुकान खोलकर बिक्री कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया।कई दुकानदार अपना शटर बंद कर मौके से इधर-उधर हो गए। बाबजूद इसके उपजिलाधिकारी के निर्देश और उन्हीं की मौजूदगी में नगर पालिका प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने 18 दुकानदारों सहित कई लोगों पर जुर्माना कार्यवाही कर सात हजार छह सौ रुपये वसूल किए हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने