Top News

एनटीपीसी दादरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया गया

 ब्यूरो चीफ -मनोज तोमर /उत्तर प्रदेश न्यूज 21
 गौतम बुध नगर 
एनटीपीसी दादरी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने द्वारा प्रशासनिक भवन परिसर पौधरोपण  किया गया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस-2020 की थीम  जैव विविधता है।सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करते हुए और मास्क लगाकर उपस्थित अधिकारियों महाप्रबंधक गैस पी के उपाध्याय, महाप्रबंधक कोल देबाशीष दास,महाप्रबंधक प्रचालन सीएस निवास,महाप्रबंधक न्यू इनिशिएटिवस अमित कुलश्रेष्ठ,वरिष्ठ कमांडेंट निर्विकार ,अपर महाप्रबंधक पीएंड एस आर के गुप्ता ,अपर महाप्रबंधक मानव  संसाधन  विजय लक्ष्मी मुरलीधरन सहित वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधे लगाए।इस अवसर पर यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी  अर्चना द्विवेदी और फॉरेस्ट रेंजर गौतम बुध नगर अरविंद कुमार मिश्र की भी गरिमामयी उपस्थिति रही और उन्होंने भी पौधरोपण किया। महाप्रबंधक कोल देबाशीष दास ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जारी निदेशक प्रचालन का संदेश पढ़ा।विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण प्रबंधन समूह द्वारा  ऑनलाइन क्विज़ और अन्य स्लोगन,निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने