उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया में पिता-पुत्री समेत 5 और कोरोना पाॅजीटिव मिले
सभी पॉजिटिव मिले पांचों मरीज दिल्ली से लौटे थे
जिले में कुल संक्रमित मिले मरीजों की संख्या हुई 65बीमारी को मात दे चुके 35 लोग, दो की हुई मौत
औरैया ब्यूरो रिपोर्ट:-। कोरोना संक्रमण के मामले में जनपद की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। पिछले सप्ताह लगभग हर रोज पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद सोमवार को पांच और नए मामले सामने आने से जिले में अब तक कुल संक्रमित मिले मरीजों की संख्या 65 हो गई है। हालांकि इनमें से 35 लोग बीमारी को मात देकर कोविड हॉस्पिटल से छुट्टी पा चुके हैं, जबकि 2 मरीजों की मौत हुई है। जिले में वर्तमान में कुल एक्टिव केस 28 हैं।
सोमवार को जिन लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है है उनमें सिद्धार्थ नगर बाबरपुर निवासी पिता-पुत्री शामिल हैं। सिद्धार्थ नगर निवासी पॉजिटिव मिला 40 वर्षीय व्यक्ति पत्नी व 15 वर्षीय बेटी के साथ 10 जून को दिल्ली से कार से बाबरपुर आए थे। 12 जून को चिकित्सक की टीम ने इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया था और फीवर की शिकायत पर सैंपल हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया था सभी को रंग महल गेस्ट हाउस में क्वारंटाइन किया गया था। सोमवार को आई रिपोर्ट में यह पिता पुत्री पॉजिटिव पाए गए।
दिल्ली में ड्राइवरी करने वाले गोपालपुर सहार निवासी 17 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह युवक 10 जून को दिल्ली से अपने गांव आया था बुखार की शिकायत पर 12 जून को सैंपल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। चौथा कोरोनावायरस नहर बाजार अछल्दा का 35 वर्षीय युवक है यह भी 12 जून को दिल्ली से वापस आया था।
चिकित्सक की टीम ने 12 जून को बुखार की शिकायत पर सैंपल के लिए जिला अस्पताल भेजा था। इन सभी चारों मरीजों को कोविड-19 एल वन हॉस्पिटल दिबियापुर में भर्ती कराया गया है। पांचवा मरीज अछल्दा क्षेत्र के घसारा के गांव कटरियापुर का रहने वाला 35 वर्षीय युवक है और यह भी 11 जून को दिल्ली से गांव लौटा था। गले में खराश और दर्द पर यह सैफई रिम्स गए थे जहां 12 जून को सैंपल लिया गया था। सोमवार को इस युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। युवक फिलहाल सैफई हॉस्पिटल में ही भर्ती है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know