Top News

जिले में 10 निजी अस्पतालों को इमरजेंसी सेवा शुरू करने की मंजूरी!

                   उत्तर प्रदेश न्यूज21
कोविड-19 को लेकर संक्रमण बचाव संबंधी प्रशिक्षण के उपरांत मिली मंजूरी
कोविड-19 को लेकर संक्रमण बचाव संबंधी प्रशिक्षण के उपरांत मिली मंजूरी
डब्ल्यूएचओ के निर्देश अनुसार अस्पताल में होगा स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन
औरैया ब्यूरो रिपोर्ट:-। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत जिले के 10 प्रमुख निजी अस्पतालों को अपने यहां इमरजेंसी सेवाएं शुरू करने की परमिशन दे दी गई हैं। हालांकि इन अस्पतालों के नोडल अधिकारी प्रबंधकों को कोविड-19 को लेकर डब्ल्यूएचओ के निर्देशों का अनुपालन करते हुए व्यवस्थाएं करनी होगी।
खाकर दी जान
खासतौर से ईयर इन अस्पतालों में जुखाम ,खांसी, सांस लेने में तकलीफ, सूंघने या स्वाद लेने में दिक्कत महसूस करने वाला कोई मरीज आता है तो उसकी पूरी सूचना उसी रोज शाम को सीएमओ कार्यालय को देनी होगी।
कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद लॉक डाउन के दौरान सभी निजी अस्पतालों में ओपीडी व इमरजेंसी सेवाएं ऐतिहातन बंद कर दी गई थीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अनुमति के बाद अस्पतालों में ओपीडी व अन्य इमरजेंसी सेवाएं शुरू करने की बंदिश लगाई गई थी। अब डब्ल्यूएचओ के निर्देशानुसार इनफेक्शन प्रीवेंशन प्रशिक्षण के उपरांत जिले में 10 निजी प्रमुख अस्पतालों को इमरजेंसी सेवाओं के लिए परमिशन दी गई है।

जिन अस्पतालों को स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने के लिए अनुमति दी गई है उनमें औरैया नगर का प्रार्थना नर्सिंग होम ,गुलाब सिंह हॉस्पिटल, गर्ग नर्सिंग होम, वीरमति चिकित्सालय, श्री गोविंद हॉस्पिटल तथा अग्रवाल डेंटल क्लीनिक, अजीतमल का डॉक्टर सलीम खान क्लीनिक तथा दिबियापुर का कृष्णा मेडिकल सेंटर, डॉक्टर आरके क्लीनिक, राधे हेल्थ केयर क्लीनिक शामिल हैं। इन अस्पतालों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कोविड-19 को लेकर डब्ल्यूएचओ की गाइड लाइन के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने