Top News

ड्यूटी में शिथिलता बरतने पर लेखपालों को किया निलंबित!


उत्तर प्रदेश न्यूज़21 रामप्रकाश शर्मा
 औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव चिरूहुली-मिहौली हाईवे पर शनिवार की भोर हुए हादसे में मृत हुए 26 प्रवासी श्रमिकोंं के शवों को रविवार को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने इंतजाम कराये थे। इसके तहत शव ले जाने वाली प्रत्येक गाड़ी में एक-एक लेखपाल को भी साथ जाने के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। बावजूद इसके पांच लेखपाल ड्यूटी स्थल जालौन चौराहे पर नहीं पहुंचे , यही नहीं फोन भी या तो स्विच ऑफ कर लिया या रिसीव नहीं किया। ऐसी स्थिति में तहसीलदार सदर राज कुमार चौधरी की आख्या पर एसडीएम सदर विजेता ने इंगुठिया के लेखपाल राकी, फतेहपुर बेनी के लेखपाल अंकित अग्रवाल, निगड़ा के लेखपाल ललित प्रताप, फफूंद के लेखपाल शशिकांत पोरवाल व गांव महतेपुर के लेखपाल भूपेंद्र पाल को उच्चाधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन करने, कोविड-19 को राष्ट्रीय आपदा के अंतर्गत भारत सरकार /राज्य सरकार द्वारा दिए गये निर्देशों का अनुपालन आपदा प्रबंधन से जुड़े प्रशासनिक तंत्र के लिए अनिवार्य बताते हुए व महामारी अधिनियम 1817  के अंतर्गत आदेशों का उल्लंघन दंडनीय अपराध के अंतर्गत बताते हुए नियमों का उल्लंघन करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने