उत्तर प्रदेश न्यूज 21 नवनीत गुप्ता लखनऊ :आज समस्त भारतवर्ष जहाँ कोरोना वायरस की महामारी से ग्रसित है, वहीं लोग खुद को बचाने के जतन कर रहे हैं। तथा इस संकट की घड़ी में प्रवासी मजदूरों की सेवा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० अखिलेश यादव जी, जी जान से जुटे हैं। उनकी ही तरह इस वेदना को महसूस कर भीषण गर्मी में अपना सुख-चैन छोड़ उनकी पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव जी और उनकी बेटी भी पूरे करुणा भाव से तपती गर्मी में जनसेवा में लगी हुई हैं।
अखिलेश यादव जी एवं डिंपल यादव जी द्वारा प्रवासी मजदूरों को निरन्तर मदद की जा रही और इनकी इसी सेवा भाव ने भारत में एक मिशाल कायम किया है। बल्कि आदर्श जोड़ी के रूप में यह जोड़ी आने वाले दशकों - दशकों तक हम सभी को प्रेरित करती रहेगी।
जन सरोकारों एवं जनसेवा के इस भाव के लिये समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० अखिलेश यादव जी एवं पूर्व सांसद मा० डिंपल यादव जी को इस नेक कार्य के लिए समाजवादी साथी ही नहीं गरीब प्रवासी मजदूरों ने अखिलेश यादव व उनकी धर्म पत्नी डिंपल यादव,बेटी को कोटि-कोटि धन्यवाद एवं हार्दिक आभार व्यक्त किया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know