उत्तर प्रदेश न्यूज-21नवनीतगुप्ता औरैया:जनपद औरैया के अंनतराम स्थित टोल प्लाजा पर शुक्रवार देर शाम कोरोना से जंग लड़ रहे कर्म वीरों को सम्मानित किया गया। प्रदेश सरकार में शामिल सहयोगी दल अपनादल (एस) के कार्य कत्ताओं ने इस मौके पर राजस्व निरीक्षक सत्येंद्र तिवारी की अगुवाई में राजस्व कर्मियों ,पुलिस कर्मियों ,टोल कर्मियों मिडिया कर्मियों के अलावा नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती रानी पोरवाल पूर्व चैयरमेन मदनलाल पोरवाल का फूल- मालाओं से सम्मानित किया गया। वहीं अपना दल (एस) महिला मंच की जिलाध्यक्ष रानी दोहरे,अपना दल (एस) के जिला प्रभारी रवी पाल, भाकियू के जिला प्रभारी नेता हरीओम बाजपेयी, पूर्व सभासद( राणा नगर दिबियापुर) अजय पोरवाल, वरिष्ठ नेता बेचेंलाल कोरी ,सभासद पति (बाबा परमहंस नगर दिबियापुर) राम अवतार बाथम, महारानी दोहरे आदि कार्यकर्ताओं ने सर्व सम्मान के साथ कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया।
अनंतराम टोल प्लाजा पर कोराना योद्धाओं को किया सम्मानित!
UPN TV
0
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know