Top News

भारतीय मजदूर संघ सरकार के इस मजदूर विरोधी फैसले के खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष करेगा।


  ब्यूरो चीफ -मनोज तोमर /उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21
 गौतमबुध नगर .भारतीय मजदूर संघ जिला गौतम बुध नगर की ओर से आज दिनांक 20/05 /2020 को जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर गौतमबुद्धनगर पर सोशल डिस्टेंस को मेंटेन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया तथा माननीय महामहिम राष्ट्रपति महोदय एवं  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी को श्रम  कानूनों को समाप्त करने के विरोध में  अपर जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर  एम० एन० उपाध्याय के माध्यम से ज्ञापन सौपा गया ।भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री अमर कान्त सिंह ने बताया कि देश में लगभग देश मे 38 श्रम कानून के लागू रहने पर भी श्रमिकों का शोषण हो रहा है । सरकार द्वारा 35 महत्वपूर्ण  श्रम कानून को निरस्त करने से श्रमिक बँधुआ मज़दूर बनकर रह जायेगा।भारतीय मजदूर संघ का मानना है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार उद्योगपतियों के दबाव में श्रम कानून से छेड़छाड़  करने का प्रयास कर रहा है। भारतीय मजदूर संघ सरकार के इस मजदूर विरोधी फैसले के खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष करेगा।भारतीय मजदूर संघ भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के माँग करता है कि सरकार अपने मजदूर विरोधी निर्णय को वापस ले।यदि श्रम कानूनों को बहाल नही किया गया तो भारतीय मजदूर संघ द्वारा आगामी 30 व 31 मई को बृहत पैमाने पर धरना दिया जाएगा। इस प्रदर्शन में भारतीय मजदूर संघ गौतम बुद्ध नगर के कार्यकारिणी समिति के जिला मंत्री अमर कान्त सिंह,  जिला अध्यक्ष श्री सतपाल कश्यप  ,जिला उपाध्यक्ष  डीके सिंह ,, अवनीश प्रताप  सिंह,  बलराज लोहमोड़ , इंद्रकांत झा , राजेश मिस्त्री इत्यादि मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने