धर्मेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश न्यूज21
कंचौसी/औरैया:-इस संकट की घड़ी में पुलिस जवानों का अहम योगदान है ।इसके लिये उन्हें जगह जगह सम्मानित भी किया जा रहा है । कोरोना से जंग लड़ रहे पुलिस जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कस्बे के वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष शुक्ला व भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी बीनू शुक्ला ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए समस्त थाना पुलिस व कंचौसी चौकी पुलिस को फूलमाला डालकर व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित कर हौंसला बढ़ाया।बुधवार को थाना दिबियापुर व चौकी कंचौसी के समस्त जवानों को अंगवस्त्र पहना कर कहा कि कोविड 19 महामारी में पुलिस जवानों का बहुत बड़ा योगदान है । वह अपनी जान की परवाह किये बिना सड़को पर इस महामारी से जंग लड़ रहे हैं। इस संकट की घड़ी में हम लोगों को उनका सहयोग करना चहिए । जनता की सेवा में समर्पित पुलिस जवान कोरोना संकट में हम लोगो की रक्षा कर रहे हैं । देश में चल रहे लॉकडाउन का हम लोगों को पालन करना चाहिए । कोरोना काल में लॉक डाउन हमारे लिए सुरक्षा कवच की तरह है। उन्होंने नगर वासियों से घर से बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग तथा सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यळ राजेश राजपूत महा मंत्री सोनू मिश्रा प्रधान ढिकियापुर रविन्द्र कुमार ,मनोज पालीवाल, देवेश पालीवाल, कन्हैया पांडेय, अमित तिवारी, अरविंद कठेरिया, महेश भयंकर आदि लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know