Top News

घरों में कैद बेबस कामगारों को भाजपा सांसद कौशल किशोर ने बांटे खाने के पैकेट


जिला संवादाता =/अभिलाष दीक्षित उत्तर प्रदेश न्यूज21
मोहनलालगंज  लखनऊ:-   कोरोना वायरस के कारण चल रहे   लाक डाउन में सबसे ज्यादा समस्या दिहाड़ी मजदूरों के लिए हो गई है जो रोज कमा करके अपना जीवन यापन करते थे पूरे देश में लाक डाउन लागू होने के बाद इन परिवारों के लिए सबसे ज्यादा संकट दो वक्त की रोटी की व्यवस्था करना है वही  भाजपा सांसद कौशल किशोर व गांव के ही विनोद रावत पप्पू पाल फूलचंद्र रावत उमेश तिवारी ने इन गरीबों असहाय की सहायता के लिए ऐसे घरों को चिन्हित कर खाने के पैकेट का  वितरण किया जिससे उनको किसी भी प्रकार से खाने-पीने की कोई समस्या ना होने पाए सांसद कौशल किशोर  ने लोगों से यह भी अपील की कि कृपया सभी अपने अपने घरों में रहे बहुत ही आवश्यक हो तभी घर से बाहर जाएं राज्य सरकार के आवाहन पर कई सामाजिक संगठनों ने अपना दायित्व निभाते हुए गरीब परिवारों को आर्थिक मदद देने की शुरुआत कर दी है इसी के तहत आज कुंदन खेड़ा में   तकरीबन 1000 लोगों को खाने  के पैकेट का वितरण किया गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने