Top News

राजस्थान और मथुरा की पुलिस भिड़ी फिर देखिए क्या हुआ

लॉकडाउन: राजस्थान और यूपी के बॉर्डर पर दोनों राज्यों की पुलिस भिड़ी, बैरियर को तोड़ा
उत्तरप्रदेश न्यूज़21
लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश और राजस्थान का मथुरा बॉर्डर जंग का मैदान बन गया। यहां दोनों प्रदेशों की पुलिस के बीच रविवार को भिड़ंत हो गई। राजस्थान के पुलिसकर्मियों ने सीमा पर लगा बैरियर तोड़ डाला। इस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना मिलते ही भरतपुर और मथुरा जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
मामले के अनुसार राजस्थान पुलिस बिना किसी रिकॉर्ड के झारखंड-बिहार के श्रमिकों को यूपी में प्रवेश करा रही थी, जिसका मथुरा पुलिस ने विरोध किया। इसके बाद राजस्थान पुलिसकर्मियों ने मथुरा बॉर्डर पर लगे बैरियर को तोड़ दिया और प्रवासी श्रमिकों को मथुरा के रास्ते यूपी में प्रवेश कराने का प्रयास किया गया।
इससे पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई की नौबत आई गई। दो पुलिसकर्मियों के हाथ में चोट लग गई। सूचना मिलने के बाद सीमा पर भरतपुर के एसएसपी, डीएम तथा मथुरा के एसएसपी पहुंच गए हैं। दोनों जिलों के आला अधिकारियों के बीच वार्ता चल रही है। खास बात यह है कि मथुरा के जिलाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। 

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने