कोरोना वॉरियर्स के रूप में पुलिस कर्मियों व पत्रकारों को किया गया सम्मानित
अमित चतुर्वेदी उत्तरप्रदेश न्यूज़21
दिबियापुर (औरैया) । वैश्विक स्तर पर महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस को लेकर सरकार द्वारा देश में जारी लॉक डाउन के दौरान आम लोगों की सेवा में कार्यरत कर्मवीर योद्धाओं पुलिसकर्मियों व मीडिया कर्मियों को सपोर्टिंग हैंड्स फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। नगर के फफूंद चौराहा पर सपोर्टिंग हैंड्स फाउंडेशन के संरक्षक दिवाकर पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला, सब इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह, मूलेन्द्र सिंह चौहान व अन्य पुलिस कर्मियों का तिलक लगाकर फूल माला पहनाकर सम्मानित किया । इसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने नगर के पत्रकारों मुनीष त्रिपाठी, मनोज दुबे, अमित चतुर्वेदी कुलदीप पोरवाल, गौरव चतुर्वेदी, कमलेश पोरवाल, विशाल त्रिपाठी, अरुण वाजपेयी को भी सम्मानित किया गया । इस मौके पर संस्था के सचिव आशीष मिश्रा, अमित पांडे, आशीष वाजपेई, गगन पांडे, आशू मिश्रा, संगम मिश्रा, हिमांशु गुप्ता, मुकेश राजपूत आदि सदस्य उपस्थित रहे ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know