रिपोर्टर- राज त्रिपाठी/उत्तर प्रदेश न्यूज़21/ कानपुर देहात
कोविड -19 के चलते एसडीएम अंजू वर्मा के साथ उसरी ग्राम प्राधान किरण सिंह ने अपने पति पूर्व जिलापंचायत सदस्य उदय सिंह उर्फ टुन्नू के साथ एसडीएम अंजू वर्मा ने नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीब तथा असहाय लोगों के लिए तहसील तथा नगर पंचायत प्रशासन के संयुक्त निर्देशन में बन रहे भोजन का जायका लिया । इसके साथ ही उन्होंने रसोइयों तथा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए 6 महिलाओं को साड़ियां वितरित की । एसडीएम ने बताया कि जिन लोगो के पास राशनकार्ड है उन्हें कोटेदारों से निशुल्क राशन दिया जा रहा तथा जिनके कार्ड नही बने है उन्हें राहत सामग्री की किट लेखपाल के माध्यम से दी जा रही है । जबकि सामुदायिक रसोई से 500 लंच पैकेट सुबह तथा 500 पैकेट शाम को बना कर वितरित किये जा रहे है । इस दौरान उनके साथ तहसीलदार संजय कुशवाहा नायब तहसीलदार मनोज रावत रसूलाबाद संजय पटेल ग्राम प्रधान उसरी किरण सिंह ,उदय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know