Top News

मीठी ईद पर भेजें ये खूबसूरत बधाई संदेश!

                उत्तर प्रदेश न्यूज21
  मीठी ईद पर भेजें ये खूबसूरत बधाई संदेश 
चांद नजर आने के बाद ही अपनों को ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो जाता है। हर साल रमजान के महीने और ईद पर्व के लिए तैयारियां जोरों पर रहती थी। रमजान के पूरे महीने अकीदतमंद रोजे रखते हैं और ख़ुदा की इबादत करते हैं। मगर देश ही नहीं, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के कारण स्थिति सामान्य नहीं है। भारत में इससे निपटने के लिए लॉकडाउन लगाया गया। भले ही ईद के मौके पर बाजारों की चमक पहले जैसी न हो लेकिन लोगों के लिए इस त्योहर को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ है। आप सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने करीबियों को ईद की शुभकामनाएं दे सकते हैं। आप लॉकडाउन के बीच इन खूबसूरत संदेशों के जरिये दोस्तों और रिश्तेदारों को सबसे पहले ईद की मुबारकबाद भेजें। 
1. रात को नया चांद मुबारक, चांद को चांदनी मुबारक, फलक को सितारे मुबारक, सितारों को बुलन्दी मुबारक, और आपको हमारी तरफ से ईद मुबारक। 
इस ईद को बनाएं खास, इन बेमिसाल शायरी के साथ दें मुबारकबाद 
2. तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए, हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की, आमीन कहने से पहले ही आपकी हर दुआ कबूल हो जाए। ईद मुबारक
 3. ईद लेकर आती है ढेर सारी खुशियां, ईद मिटा देती है इंसान में दूरियां, ईद है ख़ुदा का एक नायाब तबारक, और हम भी कहते हैं आपको ईद मुबारक 

रमजान में किन लोगों को दिया जा सकता है जकात, देखें लिस्ट 
4. चुपके से चांद की रौशनी छू जाए आपको, धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको, दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से, हमारी दुआ है इस ईद वो मिल जाए आपको आप सभी को ईद की मुबारकबाद 
5. सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल, दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल, चारों तरफ फ़ैलाओ खुशियों के गीत, इसी उम्मीद के साथ तुम्हें मुबारक हो ईद। ईद मुबारक 

संक्रमण का ध्यान रखते हुए तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खुशियों के इस मौसम का मजा ले  और जरूरतमंदों को मुस्कुराने की वजह दें l आप सभी को ईद की बहुत-बहुत मुबारकबाद l

               आदित्य शर्मा मुख्यसम्पदाक
                उत्तरप्रदेश न्यूज21 औरैया

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने