Top News

संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी युगल का शव गांव के बाहर अमरूद के पेड़ पर फांसी पर लटका मिला,आनर किलिंग की आशंका


कन्नौज से विनीत अबस्थी की रिपोर्ट /उत्तर प्रदेश न्यूज़21
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मझरेठा गांव में सोमवार की सुबह तब सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक पेड़ पर प्रेमी युगल के शव फांसी पर लटके हुए दिखाई दिए। शवों को देख कर ऑनर किलिंग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की पड़ताल में जुट गई। ग्रामीणों की मानें तो मझरेठा गांव निवासी मुकुट सिंह राजपूत के 20 वर्षीय बेटे अंकित का प्रेम प्रसंग गांव के ही रामपाल जाटव की 17 वर्षीय बेटी नीतू के साथ पिछले दो-तीन वर्षों से चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन दोनों के इस फैसले के सामने जातीय दीवार हर बार आड़े आ जाती थी। काफी प्रयास के बावजूद दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हुए। ऐसे में सोमवार सुबह दोनों के शव गांव के बाहर फांसी पर टंगे मिलने से हड़कम्प मच गया। दबी जुबां से लोग ऑनर किलिंग की आशंका भी जता रहे हैं। उधर सूचना मिलते ही इंदरगढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक सुजीत वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की गहन पड़ताल करने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। दोनों शवों का पंचनामा एस.आई. पंकज कुमार व रामकुमार सरोज ने भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने