उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21 ब्यूरोचीफ:-जालौन सौरभ त्यागी
उरई(जालौन) -
देश में महामारी के चलते असहाय और जरूरतमंदो को उनके आवश्यकतानुसार खाद्य सामग्री वितरित की गई और उनको बचाव को लेकर आवश्यक जानकारियां भी दीं ताकि वों खुद पालन करें और अन्य लोगो को भी पालन कराये। आज जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा प्रीती बंसल व निशा राजपूत उरई नगर महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा लॉक डाउन को देखते हुए ग्राम इमलिया में असहाय ऐसे लोगो को जिन्हें वास्तविक रूप से आज के समय में इस राहत सामग्री की जरूरत है उनको पर्याप्त मात्रा में सामग्री दी गई, साथ ही सोशल डिस्टेंस क्या है एक मीटर की दूरी डिस्टेंस बनाये रखे और इसका पालन क्यों करना है, हाथ धोने से क्या फायदा है और यदि हम सभी ऐसा नहीं करेंगे तो इससे क्या दुष्प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ सकता है के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी | इन सब बातों पर विशेष ध्यान दिया गया ताकि वह अपना स्वयं ध्यान रख सकें और अपने परिवार का भी ध्यान रख सकें | और उन्होंने ग्राम वासियों से लॉक डाउन का पूर्ण रूप से पालन करने की अपील की | मौके पर मोंटी यादव, शिवम कुशवाहा भूपेंद्र पटेल आदि लोग उपस्थित रहे |
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know