Top News

गाँव गाँव जाकर ग्रामीणों को समाजसेवी पत्रकार बाँट रहे सेनेटाइजर ।

रिपोर्ट:-महेन्द्र सिंह तहसील जालौन। कुठौंद जालौन 
सिरसा कलार क्षेत्र के मउ  कनार  में  समाजसेवी अपनी टीम के साथ मिलकर जनता को जागरूक करने का काम करने के
साथ साथ सेनेटाइजर व मास्क बाँट रहे है।

आज समाजसेवियों की टीम ने मऊ कनार में जाकर लोगों को जागरूक किया और उन्हें बताया कि कोरोना एक भयंकर रोग है इसके बचाव के लिए आप अपने घरों में रहे और अपने हाथों को सेनेटाइजर से साफ करें और आपस मे कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखें।
डॉ डी डी खान ने लोगो को बताया है कि आप को कोई भी समस्या होती है तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग वालो को सूचित करें  यदि उन्हें आने में समय लगता है तो आप मुझे संपर्क करें  हमारी पूरी टीम आपकी सेवा में सदैव तत्पर है । सभी गांव बासियों को सेनेटाइजर का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया और लोगों में सेनेटाइजर का वितरण भी किया ।।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم