Top News

कृषि राज्य मंत्री के निर्देशन में अक्षय तृतीया पर असहाय लोगो को बाँटा राशन व भोजन के पैकिट

दिबियापुर । कोविड 19 के कारण चल रहे लाकडाउन में गरीबों को आ रही खाने की दिक्कतों को समझते हुए उप्र के कृषि राज्य मंत्री के द्वारा  उनके पुत्र श्याम राजपूत व निजी पीआरओ प्रमोद राजपूत  ने पीडब्लूडी अधिकारियों के साथ जाकर रविवार  को गहेसर रोड स्थित महामाई मन्दिर पर कन्नो व मन्हों  गाँव के गरीबों को राशन व भोजन के पैकिट  बाँटे  ।  सामिग्री बांटते समय सोसल डिस्टेंसिंग का पूर्णतया पालन किया गया।
   रविवार को उप्र सरकार के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत के पुत्र श्याम राजपूत व निजी पीआरओ प्रमोद राजपूत  तथा पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता बी एन सिंह के द्वारा गाँव में पहले से ही चिन्हित  अति गरीब उन परिवारों में जिनमे कोविड 19 के कारण चल रहे लाकडाउन के कारण खाने पीने में दिक्कतें आ रही हैं ऐसे परिवारों की परेशानियों को  समझते हुए उनको सामिग्री के पैकेट वितरित दिए । व सोसल डिस्टेंसिंग का पूर्णतया पालन किया गया। वही ग्रामीणों ने पानी की समस्या व रोड खराब होने की समस्या बताई जिस पर पीडब्लूडी के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सड़क की जांच करवाकर बनबाने की बात कही । इसके बाद काशीराम कालोनी में भी भोजन के पैकेट वितरित किये गए । इस अवसर पर भाजपा नेता अवधेष शुक्ला , सतेंद्र राजपूत एवम पीडब्लूडी दिबियापुर विभाग के लिपिक बबलू ,मुकेश ,दिवाकांत ,भाजयुमो नेता रतनेश शुक्ला आदि लोग रहे ।  


इनसेट । रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह ने अपने आवास पर सुनी और प्रदेश एवम जनप्द वासियो से लोकडाउन का पूरी  तरह पालन करने का आह्वान किया  व आरोग्य  सेतु एप भी डाउनलोड करने की अपील कर  कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी व उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से लोक कल्याण में जुटे सेवा और सुरक्षा के साथ कोई भूखा न रहे के संकल्प को सभी अधिकारी सफल बनाने में जुटे ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم