क्रासर । असहाय को दिया काम ,लगवाई सब्जी की ठिलिया
दिबियापुर। रविवार को भगवान परशुराम जयंती पर सवर्ण समाज सेवा संस्थान द्वारा जरूरतमन्दों को राशन दान किया गया तथा आर्थिक मदद भी की गई।कांशीराम कालोनी निवासी शिवम तिवारी डोसा बनाने का काम करते थे लेकिन लॉक डाउन में दुकान बंद होने से उनको परिवार पालना भी मुश्किल हो रहा था तो संगठन ने न सिर्फ उनके भोजन की व्यवस्था की बल्कि सब्जी का ठेला लगाने के लिए 1000 रु भी दिए।इसी प्रकार से कांशीराम कालोनी स्थित अर्चना सक्सेना,रीता, मेनका आदि को राशन के अतिरिक्त सब्जी के लिए रुपये भी दिए। अवगत हो कि अभी तक संगठन ने सक्षम संस्था के साथ मिलकर बड़ी संख्या में लन्च पैकेट,मॉस्क बांटे हैं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know