ब्यूरोचीफ-राज कुमार त्रिपाठी/उत्तर प्रदेश न्यूज़21/कानपुर देहात
कोतवाली रसूलाबाद क्षेत्र के सजंय नगर कहिंजरी निवासी अंजली ने बताया कि हमारी शादी 2011में अजय द्विवेदी निवासी गुमानी निवादा के साथ हुई थी और साल दो साल तो सब ठीक ठाक चलता रहा इसके बाद एक पुत्री सुनैना को जन्म दिया इसके बाद आये दिन पति शराब पीकर आये दिन मार पीट करने लगा जिसको कई बार हमारे माता पिता व अन्य लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना हद तो तब हो गई जब एक हप्ता पहले शराब के नशे में धुत्त पति अजय ने पहले मारा पीटा और बाद में सिगरेट पीकर उसके पैर में धीरे धीरे कूंच कर पैर जला दिया लेकिन इस पर भी वह नहीं माना और मारपीट कर घर से बेटी सुनैना के साथ मार पीट कर घर से निकाल दिया वहीं अंजली ने अपने पति पर किसी दूसरे से अवैध सम्बन्ध का आरोप भी लगाया मना करने पर मारपीट आये दिन करता रहता पीड़िता ने अपने पिता व भाई के साथ आकर कोतवाली रसूलाबाद में शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई जिस पर दरोगा शुखबीर सिंह ने मेडिकल कराने के साथ विधिक कार्यवाही का भरोसा दिया/
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know