दिबियापुर । ।गुरुवार को नगर पंचायत प्रांगण में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्देश का पालन करते हुए दिबियापुर विधायक व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद पोरवाल के नेतृत्व में कम्युनिटी किचिन का शुभारंभ किया गया । जानकारी के मुताबिक गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद पोरवाल के नेतृत्व में दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने किचन का उद्घाटन करते हुए कहा कि गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है जिसके लिए राज्य सरकार एवं जनप्रतिनिधि तथास्तु एवं वचनबद्ध है उन्होंने कहा कि दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र में कई जगह समाजसेवियों द्वारा एवं अपने सपने स्रोतों से गरीबों को भोजन कराने के लिए कई लोग तत्पर है उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद पोरवाल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि समाज सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं उन्होंने गरीबों से अपील की कि वह लोक डाउन तक नगर पंचायत प्रांगण में भोजन की व्यवस्था की गई है । जिसको पाकर अपने जीवन की रक्षा करें और अपने अपने घरों में रहकर देश के प्रधानमंत्री जी के आदेशों का पालन भी करें । इस मौके पर नगर पंचायत की ईओ मोनिका उमराव , वरिस्ठ लिपिक नरेंद्र सिंह राजावत ,पीआरओ प्रमोद राजपूत तथा नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर पंचायत दिबियापुर में कम्युनिटी किचिन का किया कृषि राज्य मंत्री ने शुभारम्भ
UPN TV
0
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know