Top News

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा दे सकते कोरोना को शिकस्त कृषि राज्य मंत्री की विज्ञान संचारक शिक्षिका पुत्र वधू ने बचाव को टिप्स दिए

परिजन सहयोगियों समेत राज्य मंत्री भी जरूरतमंदों को राहत देने में जुटे 

फोटो- विज्ञान शिक्षिका संध्या राजपूत
फोटो-राहत सामग्री के पैकेट तैयार करते हुए राज्य मंत्री के परिवारी जन

                   अमित चतुर्वेदी
दिबियापुर । प्रदेश में अंवेसिका के जरिए विज्ञान विषय को शिक्षकों के बीच सरलतम और रूचिकर तरीकों से समझाने का दायित्व निर्वहन कर रही कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत की पुत्र वधू  भी करोना के खिलाफ लोगों को जागरूक करने की मुहिम में जुट गई हैं। वही स्वयं राज्यमंत्री और उनके पुत्र तथा सहयोगी टीम बनाकर जरूरतमंदों तक खाद्यान्न सामग्री पहुंचाने के अभियान में 25 मार्च के बाद से जुटे हुए हैं।
 कृषि राज्य मंत्री की  पुत्रवधू  व एडवोकेट उमेश राजपूत की पत्नी राजकीय बालिका इण्टर कालेज बाराबंकी की विज्ञान विषय की शिक्षिका संध्या राजपूत ने भी कोरेना से लड़ने के लिए लोगों को अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए टिप्स देकर  घर पर रहने की अपील करते हुए  कहा कि कोविड 19 से सम्पूर्ण विश्व की मानवजाति लड़ रही है। ऐसे में अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए हमें अपनी प्राकृतिक प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि बचाव इलाज से बेहतर होता है । 
उन्होंने कहा कि हम सबको बाहरी वैक्टीरिया वायरस से लड़ने के लिए अपनी आंतरिक प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने पर ध्यान देना चाहिए इसके लिए हम अपनी दिनचर्या में कुछ छोटी छोटी बातों को अपना सकते हैं।
इनसेट
यह तरीके भी अपनाएं 
औरैया।  पानी जब भी पीना हो गर्म पियें,भोजन में हल्दी व लहसुन का प्रयोग अवश्य करें ये दोनों प्राकृतिक एंटीबायोटिक हैं । इसके अलावा चाय में अदरक,तुलसी व दालचीनी का प्रयोग करें ।गर्म दूध में भी हल्दी डालकर पीना लाभदायक है।हल्का खासी जुकाम हो तो घबराएं नही चेकअप कराने के साथ साथ गर्म पानी में विक्स या  पुदीना पत्ती डालकर भाप लें,नमक के पानी से गरारा करें। चाय के स्थान पर लौंग ,तुलसी व शहद से काढ़े का प्रयोग करें। घर से बाहर बिना मास्क न जाएं। घर लौटने पर हाथ धुलने के साथ साथ कपड़े भी बदले ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم