Top News

एसओ मंगलपुर ने कंचौसी में किया लाकड़ाउन का निरीक्षण

धर्मेंन्द्र यादव उत्तर प्रदेश न्यूज21
कंचौसी:-कस्बे में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे थानाध्यक्ष मंगलपुर ने पूरे नगर का भृमण कर स्थिति को परखा ।लॉक डाऊन की संतोषजनक स्थिति देखकर कंचौसी चौकी इंचार्ज व स्टाफ को शाबासी दी।पूरे नगर में सन्नाटा पसरा दिखा।रोड पर निकल रहे राहगीरों को समझाया कि अधिकतर घरो में रहो।वहुत ही आवश्यक कार्य हो तभी घरो से बाहर जाओ।
उन्होंने नहर पर बने दोनों बैरियर का भी निरीक्षण किया ।उन्होंने सब्जी ठेली वालो से भी कहा कि अपनी सब्जी बिक्री के दौरान भीड़ एकत्रित न होने दे ।घर घर जाकर सब्जी पहुंचाओ और उचित रेट में सब्जी की बिक्री करो।उन्होंने आने जाने वाले वाहनों को चैक करने के भी निर्देश दिए।जा रहे बीमार व्यक्तियों को कदापि न रोका जाए।बाहर शहरों से आ रहे व्यक्तियों के नाम पता रजिस्ट्रर में अंकित करने के निर्देश भी दिए।बेबजह किसी राहगीर को परेशान न किया जाए।पुलिस जनता के साथ पुलिस मित्र बनकर पेश आये।जिससे जनता में पुलिस के प्रति अच्छा संदेश जाए।कंचौसी चौकी क्षेत्र के गांवों में भी जाकर इंस्पेक्टर एस के राठौर ने जागरूक कर कहा कि कोरोना जैसी भयानक बीमारी से बचने के लिए हमे कुछ दिन लॉक डाऊन का पालन करना पड़ेगा तभी हम सब इस बीमारी की चपेट में आने से बच सकते है।हम सब मिलकर कोरोना को हराने के कार्य मे सहभागिता निभाये।तभी हम सब सुरक्षित रहेंगे।उन्होंने साफ कहा अगर कोई भी व्यक्ति लॉक डाऊन का उल्लंघन करता पाया गया तो शासन द्वारा निर्धारित धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही भी होगी।चौकी इंचार्ज  उमेशचंद्र को निर्देश दिए कि लाकडाऊन का कड़ाई से पालन कराकर सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान रखे।और जनता के प्रति अच्छा वर्ताव कर जागरूक भी करे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने