संवाददाता अभिलाष दीक्षित उत्तर प्रदेश न्यूज21
लखनऊ:-कोरोना संकट से लड़ाई तथा आपदा की घड़ी में जरूरतमंद नागरिकों को राहत एवं सहायता हेतु लगातार सम्पर्क रखने के कारण आज लखनऊ में सरोजनीनगर क्षेत्र के अन्य व्यापारियों,कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने PM CARES (पी.एम. केयर्स) फण्ड में दान हेतु चेयरमैन(राज्य मंत्री स्तर) एवं उ०प्र० भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र कुमार तिवारी को 40 कार्यकर्ताओं, व्यापारियों एवं नागरिकों ने कुल 3,42,201/=(तीन लाख बयालीस हजार दो सौ एक रुपये) धनराशि की चेकें तीसरी बार संग्रह करके लखनऊ में कानपुर रोड पर बंथरा के डीoकेoपैलेस में सौपीं जिसे श्री तिवारी ने सरोजनीनगर क्षेत्र के उपजिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी को मौक़े पर ही बुलाकर आज उन्हें सौप दीं।
उन्होंने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना आपदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर भा.ज.पा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे०पी नड्डा जी की अपील पर उoप्रo भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन श्री सुनील बंसल जी के निर्देश द्वारा कोरोना आपदा में सहयोग हेतु हम सभी कार्यकर्ताओं को PM CARES (पी.एम. केयर्स) फण्ड में स्वेच्छा से सामर्थ्य अनुसार चेक या आर.टी.जी.एस. के द्वारा योगदान कराने के लिए कहा गया था।
उ०प्र० राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ (UPCLDF) के चेयरमैन एवं उ०प्र० भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र कुमार तिवारी द्वारा लॉकडाउन के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लखनऊ में लोगों से लगातार सम्पर्क एवं संवाद के माध्यम से उनसे आग्रह करने पर 128 भाजपा कार्यकर्ताओं,व्यापारियों एवं नागरिकों ने चेकों के माध्यम से कुल 6,21,401/= रुपये की धनराशि पीoएमoकेयर्स फ़ण्ड में दान दी।
इसके पहले भाजपा नेता वीरेंद्र तिवारी ने 9 अप्रैल को सरोजनीनगर क्षेत्र के उपजिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी को 37 लोगों की चेकों द्वारा 1,47,200 (एक लाख सैंतालिस हज़ार दो सौ रूपये) की धनराशि तथा 10 अप्रैल को मोहनलालगंज क्षेत्र की उपजिलाधिकारी पल्लवी मिश्रा को 51 लोगों की चेकों द्वारा 1,32,300(एक लाख बत्तीस हज़ार तीन सौ रुपये) की धनराशि,कुल 2,79,500 (दो लाख उन्यासी हज़ार पाँच सौ रुपये) की धनराशि की चेके दो बार में मौके पर ही अधिकारियों को सौप दीं थी।
उन्होंने लाकडाउन का पालन करने की अपील करते हुए लोगों से कहा कि आपको याद रखना है कि “जान है तो जहान है”।हम इस बड़ी आपदा के प्रभाव को कितना कम कर सकते हैं यह समय हमारे संकल्प को बार-बार मजबूत करने का है और हमारे लिये धैर्य और अनुशासन की घड़ी है,जब तक देश में लॉकडाउन की स्थिति है, हमें अपना संकल्प निभाना है।
वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान हमारा आत्म संयम, देश हित में कर्तव्य पालन के संकल्प का एक मजबूत प्रतीक होगा।
उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ रहे चिकित्त्सकों,सुरक्षा डयूटी में लगे पुलिस कर्मियों तथा साफ-सफाई में लगे कर्मचारियों को उनकी सेवा के लिए हमें उनका धन्यवाद देना चाहिए न कि उन पर पत्थर मारने चाहिए।
देश के प्रधानमन्त्री मोदी जी के संकल्प एवं उ० प्र० मुख्यमंत्री श्री योगी जी के आवाहन पर लॉकडाउन के दौरान कोई भी परिवार भूखा न सोये, इस संकल्प के साथ भाजपा नेता वीरेन्द्र तिवारी लखनऊ में अपने कैम्प आवास पर बनें कोरोना आपदा राहत कण्ट्रोल रूम के द्वारा तथा लगातार गरीब एवं दलित बस्तियों में निर्बल एवं असहायों के बीच जाकर आटा, चावल, दाल, तेल, सब्जी,नामक,साबुन,सेनेटाईज़र एवं फ़ेस मास्क हेतु गमछा जैसी दैनिक वस्तुओं को बाँटने
का काम भी निरन्तर कर रहे है। चेक देने वाले लोगो में प्रमुख रूप से लखनऊ के निगोहां सतेन्द्र तिवारी, आलमबाग के देवेश पाण्डेय, बंथरा के वीरू चौरसिया एवं संजय तिवारी, आशियाना के दिनेश पाण्डेय तथा आशीष अवस्थी ने कम्युनिटी किचन हेतु ग्यारह हजार रुपये नकद दिए कुल 40 लोगो ने चेक के माध्यम से पी.एम. केयर्स में धनराशि दान दी।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राम चन्दर सिंह राठौर"चन्दर", सरोजनीनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, व्यापारी शिवकुमार तिवारी"पप्पू", जिला प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह, मुकेश तिवारी, पंकज तिवारी सहित व्यापारी, कार्यकर्ता तथा नागरिक उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know