घनश्याम सिंह समाचार संपादक
औरैया: जनपद की पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति ने जनपद के सभी थानों में पुलिस गश्त तेज करते हुए कोविड-19 के निदान हेतु लागू
ऑपरेशन लॉक डाउन के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।।
पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति ने भारी पुलिस बल के साथ भ्रमण कर नगर की लॉक डाउन स्थिति का जायजा लिया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगों से लॉक डाउन का पालन करने व घरों में सुरक्षित रहने की अपील की,उन्होंने जिले वासियों का आवाहन किया कि बहुत ही अपरिहार्य स्थिति में ही घर से बाहर निकलें व बुजुर्गो व बच्चों को किसी भी दशा में बाहर बिल्कुल न निकलने दें, उन्होंने सभी लोगों को मास्क लगाये जाने व क्रेताओं/विक्रेताओं व आम जनमानस को निर्धारित समय के भीतर उचित मूल्य पर विक्रय की हिदायत दी,उन्होंने कहा कि मार्केट,मण्डी व सम्भावित स्थानों पर एकत्रित न हो न ही भीड़ लगने दे, कम से कम एक मीटर की दूरी बनाये रखने का विशेष ध्यान देने का आवाहन किया,पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति ने बताया कि जनपद के महिला थाना,सदर कोतवाली,दिबियापुर, फफूंद,सहायल,अजीतमल,अयाना, बिधूना,अछल्दा,ऐरवा कटरा,बेला आदि सभी थानों में पुलिस गश्त तेज कर दिया गया है,लॉक डाउन की निगरानी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित,पुलिस उपाधीक्षक औरैया सुरेंद्र नाथ, अजीतमल कमलेश पांडे,बिधूना मुकेश कुमार सिंह अपने-अपने क्षेत्र में विशेष नजर रखे हैं, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऑपरेशन लॉकडाउन के दौरान उल्लंघन करने पर औरैया पुलिस द्वारा 10 दो पहिया वाहन सीज किये गये, 40 वाहनों का चालान कर 500 रु0 शमन शुल्क वसूल किया गया। इस दौरान लोगों के विरुद्ध लॉक डाउन के उल्लंघन करने पर 125 लोगो को हिदायत दी गयी व लॉक डाउन का उलंघन करने, मास्क न लगाने पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।।
फ़ोटो: भ्रमण के दौरान सब्जी विक्रेता को निर्देश देतीं पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know