Top News

टीम AATWA व धम्मभूमि ने की दो चरणों में राहत सामग्री वितरित, तीसरे चरण की तैयारी जारी है

ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी जालौन उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21
उरईजालौन:-आल आरक्षित टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन AATWA और धम्मभूमि* के प्रयासों और आप सभी के
सहयोग से कोरोना महामारी के चलते बेरोजगार हुए गरीब परिवारों/व्यक्तियों को राहत के तौर पर खाद्य सामग्री वितरण का कार्य  बाबा साहब के जन्मोत्सव के अवसर पर प्रथम चरण में 60 पैकेट* व साथियों के सहयोग से द्वितीय चरण में 75 पैकेट* खाद्य सामग्री ( आटा, दाल, सरसों का तेल, मसाला, साबुन, व आलू )  किया  गया।
 खाद्य सामग्री वितरण का ये कार्य मिस्टर सिंह बौद्ध जिलाध्यक्ष AATWA व के के शिरोमणि जिलाध्यक्ष धम्मभूमि के दिशानिर्देश में व अनिरुद्ध निरंजन जिला उपाध्यक्ष AATWA के नेतृत्व में* पूरे उरई में 75 पैकेट खाद्य सामग्री का वितरण किया गया,वितरण कार्य का *प्रबंधन मा. सुन्दर सिंह शास्त्री प्रदेश अध्यक्ष AATWA द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया।टीम लीडर डॉ रितेश कुमार वर्मा  प्रोफेसर, डॉ अनूप निरंजन दंतचिकित्सक और देवेन्द्र कुमार  प्रदेश कमेटी AATWA ने टीम के सभी साथियों और जरूरत मंदों की सूची संकलित करके *लॉक डाउन के नियमों का पूर्णतः पालन करते हुए वितरण कार्य किया।खाद्य सामग्री पैकेट की पैकिंग, रखरखाव व उरई के लगभग सभी स्थानों पर कुशलता पूर्वक पहुंचाने की महत्त्वपूर्ण कार्य मा. राकेश कुमार जी जिला ऑडिटर AATWA व मा. अजय कुमार गौतम द्वारा किया गया।उरई के सभी स्थानों पर खाद्य सामग्री वितरण का मीडिया कवरेज वीरेन्द्र बौद्ध जिला मीडिया प्रभारी (AATWA व धम्मभूमि)ने कुशलता पूर्वक किया।
अशोक कुमार सिंह RPF, एस के चौधरी, शैलेन्द्र शिरोमणि पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा, अरविंद दोहरे जिला ऑडिटर SC ST शिक्षक संघ,  भूरी देवी, गजराज सिंह, अजय प्रकाश GS4, रमाकांत दोहरे,  रामेंद्र कुमार, एड०विनोद कुमार, बुद्ध प्रकाश, डॉ अनूप निरंजन (डेंटिस्ट), संतोष गोयल, शिवराज सिंह दोहरे,  अरविन्द निरंजन, ब्रजमोहन चौधरी, बीरेंद्र बौद्ध, पूजा राठौर, गयाप्रसाद, उपेन्द्र चन्देल, योगेंद्र कुमार, बृमेंश गौतम, हरेंद्र प्लंबर, सोबरन राठौर दयाराम, अमृत लाल वर्मा, संतोष कुमार जगम्मनपुर, राकेश कुमार SI UPP,   रूप सिंह JE,  रीना वर्मा, अनिल कुमार, प्रभा बौद्घ, सुनील कारीगर, सुरेश चंद्र गौतम, जितेंद्र सिंह दोहरे, अखिलेश कुमार, महेंद्र कुमार प्रबन्धक iti, मंजुला बौद्ध, दिनेश कुमार भास्कर रमेश गौतम, अरविन्द कुमार गौतम, धीरज पहारिया पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बसपा, वीरपाल सिंह (बब्लू चौधरी)आदि प्रबुद्ध बहुजन मिशनरी साथियों साथियों ने उरई के विभिन्न मोहल्लों के विभिन्न स्थानों पर उपस्थित होकर वितरण कार्य में सहयोग किया
    इसमें SC ST boys होस्टल व मुम्बई के 14 युवाओं को भी राहत सामग्री दिया गया, जो फ़िल्म सूटिंग के लिए उरई आये हुए थे और लॉक डाउन में फस गए हैं।टीम द्वारा तीसरे चरण में वितरण की तैयारी चल रही है जो भी साथी इस कार्य में हाथ बंटाना चाहते हैं उनका स्वागत व अभिनन्दन हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने