कोरोना का बचाओ ही सबसे बड़ा उपाय:- जाने क्या है उपाए...
ब्यूरों चीफ:-सौरभ त्यागी
स्थान:-जालौन
उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21
जालौन जिले में कोरोना को लेकर प्रशासन बहुत ही सतर्कता बरत रहा है वही आज दिनांक 20/03/2020 को ग्राम बस्तेपुर में कोरेना वायरस से ग्राम बासियों को जागरूक किया गया । और बताया गया कि इस संकट से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। अतः आप लोग भीड़ भाड़ बाली जगहों से दूर रहे हो सके तो ज्यादा समय अपने घर पर दें। तथा लोगों को बचाव हेतु जानकारियां भी दी गयी और वही मौजूद रहे पत्रकार सौरभ त्यागी ने कहा कि एक दूसरे से दूरी बनाए रखे और हाथ मिलाने की जगह हाथ जोड़कर ही नमस्कार करें ।और सभी लोगो को मास्क पहनने की सलाह दी है। वही मौके पर ग्रामीण काशीराम पातीराम मनीराम बद्री संतोष वीरपाल अनिल कुमार नरेन्द्र कुमार व युवा पीढ़ी में आशीष कुमार राजा भैया विकाश रंजीत वीरबहादुर अंकुल अबधेश सहित आदि लोग उपस्थित रहे ।।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know