Top News

सरकार की तीसरी सालगिरह पर कृषि राज्य मंत्री ने सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

सरकार की तीसरी सालगिरह पर कृषि राज्य  मंत्री ने  सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

अमित चतुर्वेदी औरेया 

 दिबियापुर ।   शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में प्रदेश सरकार की तीसरी सालगिरह पर  दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवम प्रदेश सरकार के कृषि  राज्यमंत्री  लाखन सिंह राजपूत ने उपलब्धियां
गिनाईं। उन्होंने कहा कि  यूपी में अबतक के अपने सबसे बड़े 5 लाख 12 हजार करोड़  रुपये के बजट के साथ  वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी बनाने की दिशा में तेजी से अग्रसर है । तीन वर्ष पूर्व प्रत्येक क्षेत्र में अव्यवस्था एवम अराजकता का बोलबाला था । माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के इस सबसे बड़े राज्य का दायित्व योगी आदित्यनाथ के कंधों पर डाला । प्रदेश की आर्थिक एवम प्रशासनिक स्थिति जर्जर होने के उपरांत भी जनता से किये गए वायदों को पूरा करने के लिए उप्र के मुख्यमंत्री अपनी दूरदृष्टि एवम प्रशाशनिक कौशल से प्रदेश विकास का मार्ग प्रशस्त कर दिया है । इस अवधि में प्रदेश में प्रति व्यक्ति की औसत आय 42,267 रुपये से बढ़कर 70,419 रुपये वार्षिक हो गई। तीन लाख लोगों को नौकरियां मिलीं।  जिले में  अरबो  की लागत से सड़क और पुल निर्माण कराए गए।  राज्यमंत्री ने धारा 370, राममंदिर निर्माण ट्रस्ट, पॉक्सो एक्ट में संशोधन, नागरिकता संशोधन, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना आदि का भी जिक्र किया। बताया कि 54 लाख पाठशालाएं आयोजित कर किसानों को प्रशिक्षण दिया गया है। खाद्यान्न, सब्जी और दुग्ध उत्पादन में प्रदेश को पहला स्थान मिला है। मंत्री ने बताया कि जिले में  जमुहा में आधुनिक रोडवेज बस अड्डा ,मेडिकल कालेज ,ककोर में स्थाई  न्यायालय भवन के लिए शाशन से बजट आ चुका है जो जल्द निर्माण कार्य होगा ,अजीतमल तहशील में जो सुविधा नही थी वह करवाई इसके तहत पुल ,सड़क ,स्कूल बनवाये और आने वाले दो साल के अंदर जिले का विकास और तेजी से होगा । उन्होंने बहुत से उपलबिधयो को विस्तार से बताया । इस अवसर पर एसडीएम अजीतमल रमेश यादव , खण्ड विकाश अधिकारी अजीतमल  सहित दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद पोरवाल , भाजपा नेता अवधेश शुक्ला ,गिरीश तिवारी ,अन्नंगपाल सिंह तोमर ,प्रेम गुप्ता  ,सर्वेश भदौरिया सहित कई लोग उपस्थित रहे ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने