Top News

विभागीय अधिकारियों की घोर अनदेखी के चलते बेला में राशन वितरण व्यवस्था ध्वस्त

विभागीय अधिकारियों की घोर अनदेखी  के चलते बेला में राशन वितरण व्यवस्था ध्वस्त

उत्तरप्रदेश न्यूज़21

उप्र सरकार के निर्देशों को हवा में उड़ा व ठेंगा दिखा  बेला के राशन डीलर बाबा बदन सिंह यादव बेखौफ होकर कर रहे मनमानी

औरैया : प्रदेश की भाजपा सरकार की मंशा के ठीक विपरीत विभागीय अधिकारियों की घोर अनदेखी के चलते बेला क्षेत्र में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन वितरण प्रणाली में जमकर धांधली की जा रही है।।
प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम पंचायत बेला में  ग्राम मनुआं पुरवा,लक्षीराम पुरवा,भवानी पुरवा आदि से सम्बद्ध पुराने राशन विक्रेता के हाल खराब हैं,जहां विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते धड़ल्ले से कालाबाजारी ही नहीं जमकर घटतौली और अवैध रेट वसूली हो रही है,राशन वितरक के रवैये से आहत ग्राम मनुआं पुरवा, लक्षीराम पुरवा,भवानी पुरवा,बेला आदि ग्रामों के राशन कार्ड धारकों ने बताया कि राशन डीलर बदन सिंह यादव द्वारा राशनकार्ड धारकों से खाद्यान्न व मिट्टी के तेल पर निर्धारित सरकारी रेट से अधिक दाम वसूली की जाती है,इतना ही नहीं डीलर द्वारा खुलेआम निर्धारित वज़न से कम खाद्यान्न भी दिया जाता है,जब राशनकार्ड धारक इस संबंध में एतराज करते हैं तो उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की कहावत की तर्ज उनके साथ बदसलूकी की जाती है,इस संबंध में क्षेत्रीय जनता द्वारा कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायतें की गईं पर मिलीभगत के चलते कोई सुनवाई न होने से डीलर का आलम अंधेर कायम है,इस संबंध में बात करने पर डीलर बाबा बदन सिंह यादव कहा कि सप्लाई में उन्हें भी राशन कम मिलता है,तथा अधिकारियों को सुविधा शुल्क भी देना पड़ता है,और हर जगह राशन कम मिलता है,केवल वे ही नहीं कम देते हैं,पीड़ित क्षेत्रीय जनता ने जिलाधिकारी,विभागीय अधिकारियों व मुख्यमंत्री से कार्यवाही की मांग करते हुए दूसरे राशन विक्रेता का चयन कराए जाने की मांग की है।।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने