छप्पर में आग लगने से बाल-बाल बचे घर के लोग बड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
उत्तर प्रदेश न्यूज़21
उप संपादक अनुराग सिंह
बेला कस्बा के समीप ग्राम-महू में दिनाँक 11/01/20को रात्रि करीबन 10 बजे घर में रखे छप्पर में अचानक से आग लग गई। घर के मुखिया राजा राम शर्मा पुत्र राजू शर्मा ने बताया कि वो रात्रि में घर के आगे बरामदे में लेटे थे तभी लोंगो की आवाज
सुनकर उन्होंने उठकर देखा तो उनके घर के पीछले हिस्से में आग लगी हुई थी। लोंगो की बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि उनकी एक साईकिल, रजाई, बगैरा आदि सामान जलकर खाक हो गया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know