Top News

वकील की पीट-पीटकर हत्या, शव लेकर कोर्ट रूम में पहुंचे साथी वकील और

UPNEWS-21

खास बातें

  1. लखनऊ में सामने आया दिल दहला देने वाला मामला
  2. वकील की 5 लोगों ने की पीट-पीटकर हत्या
  3. एक आरोपी गिरफ्तार, 4 चल रहे हैं फरार
वकील की पीट-पीटकर हत्या, शव लेकर कोर्ट रूम में पहुंचे साथी वकील और 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके में 32 वर्षीय वकील शिशिर त्रिपाठी की कल देर रात पांच लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस मामले में आरोपी एक अन्य वकील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने शिशिर त्रिपाठी की पत्थर, डंडे और रॉड से पीट-पीटकर हत्या की. पुलिस का कहना है कि एक आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 4 अन्य आरोपी फरार हैं. प्राथमिक छानबीन के मुताबिक हत्या की वजह प्रापर्टी डीलिंग के बिजनेस से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है, जिसे ये सभी साथ चलाते थे.  
लखनऊ में वकील की पीट-पीटकर हत्या, शव लेकर कोर्ट रूम में पहुंचे साथी वकील और...

वकील शिशिर त्रिपाठी की हत्या के विरोध में लखनऊ में वकीलों ने प्रदर्शन किया. वकील शव को डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के कोर्ट में भी लेकर पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. हालांकि काफी समझाने-बुझाने के बाद वकीलों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जिला प्रशासन ने वकील शिशिर त्रिपाठी के परिवार को 2 लाख रुपये प्रदान किया है. वहीं, लखनऊ बार एसोसिएशन और सेंट्रल बार एसोसिएशन से 50,000 रुपये अनुग्रह राशि प्रदान किया. इस मामले में लापरवाही के लिए एक पुलिस कर्मी को निलंबित भी कर दिया गया है. 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 45 स्थानों पर पुलिस की छापेमारी जारी है. 



Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें. UP News की ज्यादा जानकारी के लिए Hindi News App डाउनलोड करें और हमें Google समाचार पर फॉलो करें

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने