Top News

इंडियन ऑयल के अफसर गांव में पाइप लाइन डलवाने पहुंचे, ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर काटा हंगामा

इंडियन ऑयल के अफसर गांव में पाइप लाइन डलवाने पहुंचे, ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर काटा हंगामा

उत्तरप्रदेश न्यूज़21

औरैया के बहलोलपुर गांव में रविवार को इंडियन ऑयल कंपनी द्वारा पाइप लाइन बिछाए जाने के कार्य को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरु कर दिया। ग्रामीणों ने हंगामा कर पाइप लाइन का काम रुकवा दिया। जिसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस से घटना की शिकायत की। कंपनी के अधिकारियों ने बताया की किसान मुआवजे के लिए हंगामा कर रहे हैं जबकि इस जमीन का मुआवजा काफी पहले दिया जा चुका है।
मुआवजा मिलने के बाद भी किसान पाइप लाइन का काम नहीं होने दे रहे हैं। वहीं किसानो का कहना है कि उनकी फसलों का मुआवजा मिलने के बाद ही वो पाइप लाइन डालने देगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने