CISF ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 टीम,औरैया
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई एनटीपीसी दिबियापुर के बल सदस्यों एवं उनके परिजनों द्वारा संरक्षिका कार्यक्रम के तत्वावधान में गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं एवं पुरुषों को कंबल वितरित किए गए। यह कार्य बल सदस्यों के आपसी सहयोग द्वारा सद्भावना से दीन जनों के हित में किया गया।
कार्यक्रम में इकाई संरक्षिका अध्यक्षा रेणु राय के साथ सभी संरक्षिका सदस्य एवं डिप्टी कमांडेंट पीके राय, असिस्टेंट कमांडेंट पीके कमल के साथ इकाई के सभी बल सदस्य उपस्थित रहे। डिप्टी कमांडेंट पीके राय ने कहा कि संपन्न लोगों को जरूरत मंद एवं गरीबों की मदद करनी चाहिए जिससे ठंड की वजह से किसी भी गरीब व्यक्ति की असामयिक मृत्यु ना हो सके। एक हमारी पहल कई जरूरतमंदों एवं गरीब लोगों को जीवन दे सकती है। कंबल पाकर ठंड से परेशान लोग प्रसन्न दिखे
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know