Top News

औरैया में मेडिकल कॉलेज के लिए 20 करोङ स्वीकृत

उत्तरप्रदेश न्यूज़21

दिबियापुर (औरैया)। यूपी विधानमंडल सत्र के पहले दिन सरकार ने अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें औरैया में बरमूपुर में बनने वाले मेडिकल कालेज के लिए 20 करोड़ की धनराशि स्वीकृति हुई। यह जानकारी कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने दी। बरमूपुर में मेडिकल कालेज के लिए भूमि के निशुल्क हस्तांतरण का प्रस्ताव 1 अक्तूबर को मंत्रिपरिषद में पास होने के बाद राजस्व अभिलेखों में जमीन मेडिकल कालेज के नाम दर्ज हो चुकी है। कृषि राज्यमंत्री एवं दिबियापुर विधायक लाखन सिंह राजपूत ने बताया कि यूपी विधानमंडल सत्र के पहले दिन सरकार ने अनुपूरक बजट पेश किया गया। इसमें 20 करोड़ रुपये पहली किस्त के रूप में स्वीकृत हुए हैं।
नाम दर्ज खाता संख्या 01436 के गाटा संख्या 3728 मि0/ 4.330 हेक्टेयर, गाटा संख्या 3761/0.243 हेक्टेयर एवं गाटा संख्या 4064/0.304 हेक्टेयर कुल 5 किता कुल रकबा 6.152 हेक्टेयर (15.20एकड़) भूमि चिकित्सा शिक्षा विभाग को निशुल्क हस्तांतरित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई थी। राजस्व कर्मियों के अनुसार प्रस्ताव पास होने के बाद यह जमीन राजस्व अभिलेखों में मेडिकल कालेज के नाम दर्ज भी की जा चुकी है। बता दें कि जिला चिकित्सालय को उच्चीकृत कर मेडीकल कालेज की स्थापना हेतु जिला औरैया को भी चिन्हित किया गया है। 1 अक्तूबर को लखनऊ से पहुंची टीम ने जिले के अधिकारियों के साथ मिलकर भूमि का सर्वे किया था। जमीन को मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया के मानकों के अनुरूप पाया गया था। इधर, नोडल अधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि पिछले महीने औरैया जिले समेत अन्य जिलों के मेडिकल कालेज को भारत सरकार से अनुमति मिल चुकी है। जिले का मेडिकल कालेज 325 करोड़ रुपये से बनना प्रस्तावित है

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने