Top News

आज दिबियापुर में हजरत मुहम्मद मुस्तफा के जन्मदिवस पर जुलूस निकाला और हिन्दू मुस्लिम एकता को लेकर मुबारकबाद दी

आज दिबियापुर में हिन्दू मुस्लिम भाईचारे को लेकर हजरत मुहम्मद मुस्तफा के जन्मदिवस पर जुलूस निकाला इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल की 12वीं तारीख को मीलाद उन नबी मनाया जाता है जिसे ईद मिलादुन्नबी कहा जाता है। माना जाता है इस दिन मक्का शहर में 571 ईस्वी में पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब का जन्म हुआ था। इसी की याद में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया जाता है। इस साल ये दिन अंग्रजी कैलेंडर के अनुसार 10 नवंबर को है। काजी डॉ. उरूज अहमद के अनुसार मीलाद उन-नबी शब्द अरबी के मौलिद शब्द से बना है। मौलिद का अर्थ जन्म होता है। अरबी भाषा में मौलिद उन नबी का मतलब हज़रत मुहम्मद का जन्मदिन होता है। धीरे-धीरे इसेमीलाद उन-नबी कहा जाने लगा। लगभग सभी मुस्लिम देशों में मीलाद उन नबी का जश्न मनाया जाता है

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने