🌺✨ सत्संग में गूंजा प्रेम, सदाचार और नशामुक्त समाज का संदेश ✨🌺
वरिष्ठ पत्रकार : घनश्याम सिंह 8445884199
📍 हिम्मतपुर (कन्नौज) उप्र
🕉️ शांति!: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से एडवोकेट अखिलेश कुमार यादव एवं आनंदी यादव के आवास पर भव्य सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय लोगों ने सहभागिता की।
🌸 मुख्य अतिथि वीके प्रीती बहन एवं मिथलेश बहन ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य को जीवन में काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसे दुर्गुणों का त्याग कर प्रेम, सद्भाव और सकारात्मक सोच को अपनाना चाहिए।
🙏 उन्होंने कहा कि संसार के कल्याण के लिए शिव बाबा का अवतरण हुआ है। इसलिए सभी को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ रहना चाहिए।
🚫🍷 वक्ताओं ने समाज को नशामुक्त बनाने के लिए भी लोगों का आह्वान किया और कहा कि संस्कारवान एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है।
🎤 सत्संग को अभिषेक यादव एवं रमेश गुप्ता ने भी संबोधित किया।
🌹 कार्यक्रम के अंत में सत्संग संयोजक एडवोकेट अखिलेश कुमार यादव एवं आनंदी यादव ने सभी सत्संगियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।
💐 सत्संग से मिला संदेश—दुर्गुणों का त्याग करें, प्रेम और सद्भाव अपनाएं, समाज को नशामुक्त बनाएं। 💐
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know