Top News

*पुलिस अधीक्षक औरैया ने देवकली मंदिर पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था*


■ *पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने ड्रोन से रखी कांवड़ मार्ग पर नजर*
■ *श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस रही पूरी तरह सतर्क*
         शुभम बाबू
         औरैया
श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती ने थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर, प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्ग तथा संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन, यातायात प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। उनकी सुरक्षा और सुविधा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रमुख मंदिरों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा ड्रोन कैमरों और अन्य आधुनिक संसाधनों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी प्रशासन का सहयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم