Top News

*कन्या इण्टर कॉलेज याकूबपुर में शिक्षिका अंजुम बानो को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया*


*"जीवन की सफलता का आधार है शिक्षा" - रविन्द्र राजपूत*  
■ *केक काटकर शिक्षिका का जन्मदिन भी मनाया गया , शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं*
औरैया 
शिक्षा को राष्ट्र निर्माण की नींव बताते हुए कन्या इण्टर कॉलेज याकूबपुर में रविवार को एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यालय की शिक्षिका अंजुम बानो को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए जन्मदिन के अवसर पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विद्यालय के प्रबंधक रविन्द्र राजपूत ने कहा कि "जीवन की सफलता का आधार शिक्षा है। शिक्षा से ही जिन्दगी की हर मंजिल पाई जा सकती है। शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता होते हैं। वो भले ही खुद कुछ न बन पाएं, लेकिन अपने शिष्यों को ऊंचे पदों पर देखना चाहते हैं।"_ 

उन्होंने कहा कि अंजुम बानो जैसी समर्पित शिक्षिकाएं*ल ही छात्राओं को अच्छे संस्कार और ज्ञान देकर देश का भविष्य गढ़ती हैं। प्रबंधक ने अंजुम बानो के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और गणमान्य लोगों ने अंजुम बानो को पुष्प भेंट कर बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में राजेश राजपूत, राम प्रकाश, भारत सिंह, सतेन्द्र प्रताप सिंह, विवेक कुमार, घनश्याम सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ व गणमान्य लोग में मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم