■ *महिला के देवर ने पुलिस चौकी याकूबपुर व थाना बेला में गुमशुदगी की तहरीर दी*
औरैया
थाना बेला क्षेत्र के ग्राम गंजवा (मल्हौसी) से मायके के लिए सात माह के अबोध के साथ निकली एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है।
ग्राम गंजवा निवासी दीपक कुमार ने बताया कि उनकी भाभी ममता देवी, 27 वर्ष, पत्नी स्व. तेज सिंह 24 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10 बजे मायके ग्राम सरैया मथुआ, जनपद बस्ती जाने के लिए घर से निकली थीं।
निश्चित समय पर मायके न पहुंचने परिजनों ने मायके पक्ष से संपर्क किया। वहां से पता चला कि ममता देवी वहां पहुंची ही नहीं हैं। इसके बाद रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका,इस पर परेशान परिजन थाना बेला पहुंचे और गुमशुदगी की तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि ममता देवी का रंग सांवला, कद करीब 5 फुट 2 इंच है। घटना के समय उन्होंने बैंगनी रंग की साड़ी पहन रखी थी, गुमशुदा महिला के देवर दीपक ने बताया कि उसकी भाभी 4 साल के भतीजे शांतनु को घर छोड़ गई जबकि एक साथ महीने का अबोध अपने साथ ले गई हैं, संभावना जताई जा रही है कि महिला मल्हौसी मोड़ से कानपुर के लिए बस से निकल गई होगी।।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know