*उपजा पत्रकार संगठन की बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए आदित्य*
ब्यूरो चीफ सौरभ त्यागी जालौन
कुठौंद जालौन। जनपद जालौन के विकास खण्ड कुठौंद में उपजा पत्रकार संगठन की तरुणाई आज गगनचुंबी होती जा रही है। जो अन्य संगठनों को सीख का पर्याय बन बतौर उदाहरण जुबां पर आ ही जाता है। जिस संगठन की छवि एकता, निष्ठा और सम्मान के साथ गतिमान हो कर कृत्यों से ज्योतिर्मय हो रही है। जब से संगठन की कार्यकारिणी का गठन हुआ तब से उपजा के द्वारा कार्यक्रमों में प्रत्येक माह मासिक बैठकों का आयोजन लिखित प्रस्तावों सहित अन्य विषयों को लेकर किया जाता है। जिसके स्वरूप नए वर्ष के आगाज में रविवार को उपजा पत्रकार संगठन कुठौंद में मासिक बैठक मनोहर गार्डन में जिला अध्यक्ष अचल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सभी पत्रकार साथियों के द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर चर्चा हुई। जिसमे सर्वसम्मति से उपजा पत्रकार संगठन के ब्लॉक कुठौंद अध्यक्ष के पद पर आदित्य कुमार शुक्ला को चुना गया। जिसके बाद बैठक में अध्यक्ष के द्वारा ब्लॉक टीम के पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। जिसमे संरक्षक राजकुमार त्रिपाठी उपाध्यक्ष नारायण तिवारी व आर पी वर्मा, महामंत्री बबलू सेंगर, विशेष मंत्री ऋषि बाजपेई व भगवान दुवे, विशिष्ट प्रचार प्रसार मंत्री अभिनय कुमार, प्रचार मंत्री विजय सिंह को पदभार सौंपा गया। बैठक में जिलाध्यक्ष अचल शर्मा ने कहा कि जनहित में शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था, क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों सहित प्रत्येक जनता को जिससे लाभ मिल सके उस पर अपनी लेखनी के माध्यम से न्याय दिलाने का हम सब प्रयास करें। साथ ही किसी पत्रकार साथी को आपस में एकता के साथ कार्य करना है। जिला संरक्षक केपी सिंह ने पत्रकार प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया है। बैठक के दौरान अचल शर्मा, अजय सोनी, नीरज, अलीम, देवेंद्र सिंह, विनय दुवे, राजकुमार त्रिपाठी, आदित्य शुक्ला, नारायण तिवारी, आर पी वर्मा, बबलू सेंगर, भगवान दुवे, ऋषि बाजपेई, अभिनय कुमार तथा विजय सिंह आदि पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know