Top News

प्राण प्रतिष्ठा की निकाली गई शोभायात्रा सैकड़ो श्रद्धालु हुए शामिल

राम जानकी मंदिर पर हुई प्राण प्रतिष्ठा।

कुठौंद जालौन

रिपोर्टर दीपेंद्र कुमार कुठौंद

त्रिपुरी आश्रम पीपरी मालपुर नोरेजपुर में रामजानकी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया । यह शोभा यात्रा त्रिपुरी आश्रम से पीपरी मालपुर नॉरेजपुर होते हुए मंदिर पहुंची जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। यह शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ बड़ी ही धूमधाम से निकाली गई। अयोध्या में हो रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां समूचे भारत में उत्सव का माहौल है वही जगह-जगह लोगों द्वारा कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इसी क्रम में त्रिपुरी आश्रम पर रामजानकी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसमें आसपास के कई ग्रामीणों ने सहयोग किया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم