बीती रात चोरों ने मचाया धमाल
लाखों रुपए की कीमत के बकरे किए चोरी
ग्रामीण अंचल में पुलिस गश्त की खुली पोल
बिधूना । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम में अज्ञात चोरों लाखों रूपये कीमत के बकरे चोरी कर लिये। जानकारी मिलने पर पीडित के होश उड गये। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने जांचकर मामले में कार्यवाही का आश्वासन दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मऊ कछपुरा निवासी मनोज कुमार पुत्र रामप्रकाश ने बताया कि बीती रात्रि अज्ञात चोर लाखों रूपये कीमत के 14 बकरे चोरी कर ले गये। बताया कि घर के बाहर झोपडी में उसके बकरे बंधे थे। जब वह लघुशंका करने गया तो बकरे न देखकर उसके होश उड गये। उसके व उसके परिजनों द्वारा रात्रि में ही बकरों की खोजबीन की गई तो बताया गया अज्ञात चोर बन्द पिकप में बकरे चोरी कर ले गये। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में कार्य्रवाही का आश्वासन दिया है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know